हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 9 से 11 अक्तूबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नर्सिंग शिक्षा में आधुनिक तकनीकों, डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सिमुलेशन आधारित चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 600 प्रतिभागी शामिल होंगे। कुवैत, यूके और भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...