हमीरपुर, अप्रैल 20 -- बिवांर। मेंटिनेंस कार्य के चलते छानी के बजेहठा और मोरकांदर फीडर की बिजली तीन दिन रहेगी गुल। विद्युत उपकेंद्र छानी के अंतर्गत आने वाले गांवों रूरीपारा,बजेहठा, भुजपुर, मोरकांदर, परसनी, डांडीपुर, टीकापुर, अछपुरा, बहदीना को अगले तीन दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन (बजेहठा व मोरकांदर फीडर) पर मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने के लिए 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूर्ण होते ही बिजली सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...