हजारीबाग, मई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कनकी डाड़ी निवासी मोहम्मद रियाज अंसारी (50 वर्ष), पिता इशहाक मियां का शव तीन दिन बाद बड़कागांव के हुरलंगबागी नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जाता है कि मृतक बीते 11 मई की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- शेखोपुरसराय में खेत में मिला बुजुर्ग का शवपरिजनों की खोजबीन परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। गुमशुदगी को लेकर मृतक के पुत्र मोहम्मद जियाउद्दीन ने डाड़ी कलां थाना में मंगलवार को सनहा दर्ज कराया था। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद बड़कागांव एवं डाड़ी कलां थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।पुलिस का कार्रवाई मौ...