कन्नौज, फरवरी 22 -- चपुन्ना, संवाददाता। क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी वृद्ध मजदूर पिछले तीन दिनों से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिले, तो उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार को उनका शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी विजय सिंह (62) पुत्र बसंत सिंह तीन दिन से लापता थे। उनका शव रविवार की सुबह गांव के बाहर तालाब में मिला। विजय सिंह अपनी वृद्ध मां राजवेटी के साथ रहते थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। तीन दिन पहले विजय सिंह सरसों की कटाई का काम पूरा कर देर शाम घर लौटे थे। शाम को ही वह घर से निकल गए और उसके बाद से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.