झांसी, अगस्त 10 -- झांसी, संवाददाता झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सनोरा गांव के पास तीन दिन से लापता एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव देखा, जबकि उसकी बाइक भी कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में मिली। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मामला उल्दन थाना क्षेत्र के सनोरा गांव का है, जहां गांव का रहने वाला करीब 32 वर्षीय राहुल पाल पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए गांव के बाहर निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक गड्ढे में राहुल ...