सीतापुर, मार्च 30 -- हरगांव/झरेखापुर(सीतापुर) संवाददाता। हरगांव इलाके में तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का शव सोमवार को नौनेर में एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिवार व आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता समेत तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरगांव के मदनापुर कैथाभारी निवासी जीतू ने बताया कि उसके भाई रामजीवन की नौनेर निवासी एक युवती से फोन पर बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वाले रामजीवन से रंजिश रखते थे और उसे लगातार धमकाते थे। जीतू के मुताबिक रामजीवन शुक्रवार को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। परिवार ने उसे आसपास और रिश्तेदारी में हर जगह खोजा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।रामजीवन की तलाश जारी थी क...