तीन दिन से लापता युवक का शव नैनीझील से बरामद
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल, संवाददाता। तीन दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा।एसआई सुनील कुमार के अनुसार सात नंबर क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय प्रकाश आर्या मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल अपने एक दोस्त के कमरे में जाने की बात कहकर होटल से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन जब वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा, तो होटल स्वामी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने तलाश के दौरान पाषाण देवी मंदिर के समीप झील किनारे उसका बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। मंगलवार को पाषाण देवी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.