अमरोहा, अप्रैल 17 -- तीन दिन से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर में उसका शव राम गंगा पोषक नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच-पड़ताल की, परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती( मक्का मस्जिद) में मोहम्मद अकरम का परिवार रहता है। 12 साल पूर्व उनकी पत्नी सायरा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी महिला नसरीन के साथ दूसरा निकाह कर लिया था। दोनों पत्नियों से परिवार में नौ बेटे और बेटियां हैं। पहली पत्नी से सात बेटों और बेटियों में दूसरा नंबर का 28 वर्षीय बेटा मोहम्मद अकमल मंदबुद्धि था। यह भी पढ़ें- पांच सिंगल खबरें परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था और फिर काफी दिन में लौट कर आता था। मंग...