तीन दिन से लापता बुजुर्ग का नहीं लगा सुराग
गंगापार, जून 5 -- थाना क्षेत्र के अकोढ़ा बाजार निवासी 78 वर्षीय मानिकचंद्र उर्फ ननकऊ पिछले तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह तीन जून को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग धोती-कुर्ता पहने हुए थे और हाथ में छड़ी लिए थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिजनों ने आमजन से जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.