बदायूं, अप्रैल 17 -- बदायूं। तीन दिन से लापता बुजुर्ग का गांव के बीच बने तालाब में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनके बच्चे ससुराल में रहते हैं। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के मिगौनिया गांव का है। यहां के निवासी दुलारपाल 80 वर्ष पुत्र तोताराम तीन दिन से लापता थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के बीच बने तालाब में मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता युवक का राम गंगा पोषक नहर में शव मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।परिजनों ने बताया कि दुलारपाल की ससुराल दातागंज कोतवाली क्षेत्र...