सिद्धार्थ, मई 10 -- औराताल। क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव में बिजली का पोल गिरने से पिछले तीन दिन आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण मुकेश पाठक, गंगाराम, जगन्नाथ, रामनाथ, रिशु पाठक ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक तेज़ हवा के साथ हुई बारिश से सीमेंट का पोल दो तीन स्थानों पर गिर गया। इससे आधा दर्जन गांवों में कैथवलिया रेहरा, बनगाई, सुकरौली, परानपुर, खम्हरिया के घरों की बिजली गुल हो गई। तब से अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। इससे शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है और लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- आफत बनकर आई आंधी, बिजली कंपनी को लाखों की क्षति, लोग बेहाल अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समाधान की दिशा में प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...