फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने और किल्लत की समस्या के कारण टिफिन सर्विस करने वाले लोगों के साथ ही होटल का संचालन करने वालों पर भी संकट मंडरा रहा है। नतीजतन नियमित कस्टमरों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नौकरी पेशा के साथ ही अन्य लोगों को घर से ही टिफिन पहुंचाए जाने की सर्विस देने वाले राजू ने बताया कि उनका काम ठीक ही चल रहा था। इसी बीच अचानक होने वाली गैस की समस्या के कारण अब इस काम में असर दिखाई दे रहा है। शुरुआती दौर में तो जल्द ही सब कुछ सही होने का अनुमान लगाया जा रहा था। जिसके चलते काम में समस्या नहीं आ रही थी लेकिन अचानक सिलेंडर समाप्त हो जाने कारण गत तीन दिनों से टिफिन सर्विस नहीं पहुंच पा रही है। जिससे परमानेंट टिफिन लेने वाले कस्टमरों को दूसरे स्थान से टिफिन मंगवाना पड़ रहा है ऐसे में ग्राहक टूटने से इंक...