बागेश्वर, अप्रैल 17 -- देवेंद्र पांडे,बागेश्वर। जिले में जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं। आग के कारण वातावरण में धुंध छाई हुई है। लोगों की आंखों में जलन महसूस होने लगी है। सबसे अधिक आग धरमघर रेंज के जंगलों में लगी हुई है। जंगलों के बीच से धुएं का गुबार उठ रहा है। छतीना के जंगल भी सुलग रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने तथा जंगलों को आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरमघर रेंज के जाखनी के पास के चीड़ का जंगल तीन दिन से सुलग रहा है। पालीथोव, ढप्टी तथा आसपास के जंगल से धुआं उठ रहा है। यह भी पढ़ें- डुगडुगवा पहाड़ी पर आग से आसपास की बस्तियों पर खतरा धुएं के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी सांस के रोगियों को हो रही है। गांव प्रधान पचार राम प्रसाद, पूर्व प्रधान नवीन पांडेय, सरस्वती देवी, रेखा, गंगा तथा हरीश ...