बरेली, अप्रैल 28 -- गांव की मेन मार्केट समेत आधे गांव की बिजली तीन दिन से गुल है जिससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। बीस हजार की आबादी वाले शिवपुरी गांव में ढाई सौ केवी ट्रांसफार्मर समेत अन्य कई ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, जिसमें लगभग आधे गांव में ढाई सौ केवी ट्रांसफार्मर से सप्लाई होती है। इस ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने से पिछले तीन दिनों से सप्लाई बंद पड़ी है लोग रात-रात भर गर्मी की वजह से जागते रहते हैं। गांव में मरीजों का बुरा हाल है। लघु उद्योग ठप पड़े हैं। जेई बरसेर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने की जानकारी हुई है, लाइनमैन से ठीक कराये हैं लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से फ्यूज नहीं रुक पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यालय की लड़खड़ाई बिजली, बीते 20 घंटे से बिजली की आंख मिचौली से भीषण गर्मी में लोग हलकान यह भी प...