बरेली, फरवरी 6 -- भमोरा। महिला उप निरीक्षक रितु वैदवान ने बताया कि बभियाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने चार फरवरी को दी तहरीर मे बताया था कि उसकी 15 वर्ष की बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती थी। छात्रा रोजाना की तरह तीन फरवरी की सुबह साढ़े आठ बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली, जो शाम तक घर नहीं लौटी। शिक्षकों से जानकारी लेने पर पता चला कि छात्रा स्कूल नहीं आई थी। उसके बाद छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उप निरीक्षक रीतु वैधवान ने नाबालिग छात्रा को बभियाना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से अज्ञात मे मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...