शामली, अप्रैल 21 -- शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगर पालिका के कूडा प्लांट में बने कूड़े के बड़े पहाड़ों में तीन दिन से लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आसपास के लोगों गंदगी एवं धुअे से हाल बेहाल है। लोगों का कहना कि आग दावानल बन गयी है। इससे शहर में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी विकट हो गयी है। यह धुआं शहर में दूर तक अपना प्रभाव छोड़ता है। जिससे लोगों का दम का घुट रहा है। इतना सबकुछ होने के बाद भी नगर पालिका एवं पर्यावरण प्रदूषण विभाग हाथ पर हाथ बैठा है। शहर के भैसवाल रोड स्थित हरदेव नगर के लोगों के इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिसका कारण नगर पालिका का कूडा प्लांट है। पिछले तीन दिनों से उक्त कूडा प्लांट में भीषण आग लगी हुई है। जिसको दमकल विभाग की टीम द्वारा बुझा तो दिया गया, लेकिन कूडे के ढेर में फिर से आग लग ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.