फतेहपुर, मई 21 -- छिवलहा। क्षेत्र के अलादातपुर में उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति के लिए लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व जल गया था। जिसे बदलवाए जाने में जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता न बरते जाने के कारण करीब पांच सौ ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो रहा है। वहीं गर्मी में बिजली चलित उपकरण भी महज शोपीस बन चुके हैं। अलादातपुर गांव में करीब 48 घंटे से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के बाद लगातार इसको बदलवाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका, धूप से जल रही मक्का की फसल ग्रामीण धर्मराज, जीवन प्रसाद, रामलाल, ननका, मो.शकील आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद उपकेंद्र में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही जेई को भी मा...