संभल, जून 3 -- बढ़ते पारे के चलते बुधवार को जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से निकली तीखी धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण दिनभर लोग बेचैन रहे। सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की तपिश तेज हो गई और दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। गर्मियों की छुट्टी होने के बावजूद पार्कों, मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों और लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। गर्मी और उमस के दोहरे असर ने जनजीवन को प्रभावित किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने के बावजूद हवा में नमी अधिक होने से लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दिनभर पसीना और चिपचिपाहट लोगों के लिए परेशानी का कारण बने रहे। जरूरी कार्यवश सड़को पर ...