अमरोहा, अप्रैल 28 -- गर्मी में बिजली की लगातार बढ़ती मांग के बीच बीते केवल तीन दिन में ओवरलोड बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच गया है। आपूर्ति के दबाव के बीच बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। सीजन की पिछली गर्मी की तरह ट्रांसफार्मरों को पानी की बौछार से ठंडा करने की नौबत आ गई है। ऐसे ही चलता रहा तो अगले कुछ दिन में उपभोक्ताओं को कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मर ओवरलोड से हांफने लगे हैं। भीषण गर्मी के चलते सप्ताहभर में ही शहर से ग्रामीण इलाकों तक 54 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। यह भी पढ़ें- सूरज ने तरेरी आंखे तो बिजली व्यवस्था हुई 'फ्यूज' हालांकि शहरी आबादी में ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांवों की बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.