रांची, मई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में 14 से 16 मई के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर हुई पैनिक खरीदारी के दौरान लोगों ने जमकर ईंधन की खरीदारी की। इस दौरान शहरवासियों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शहर स्थित 20 पेट्रोल पंपों से कुल 6,55,063 लीटर पेट्रोल और 3,66,979 लीटर डीजल खरीदा। पेट्रोलियम डीलर्स के अनुसार यह बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना से भी अधिक रही। हालांकि, विकट परिस्थिति और पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद इंडियन ऑयल के रांची स्थित पेट्रोल पंपों ने स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालात की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने रात-दिन टैंकर मूवमेंट बढ़ाया और डिपो से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की। सामान्य दिनों में शाम पांच बजे बंद होने वाला नामकुम टर्मिनल भी इन दिनों रात 10 बजे तक संचालित किया ग...