जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तीन दिन में 14 वर्ष उम्र की 120 से ज्यादा बच्चियों को कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई। इधर, गुरुवार को पोटका और डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन सेंटर खुल गया। सदर अस्पताल व जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार से बच्चियों की सुरक्षा में एचपीवी वैक्सीन लगाने की तैयारी है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन की व्यवस्था हुई। जबकि, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा द्वारा मंगलवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू कराया गया था। वैक्सीनेशन अभियान के उद्घाटन के दौरान मुसाबनी, पटमदा, चाकुलिया, पोटका, डुमरिया, धालभूमगढ़ समेत अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक भी मौजू...