रुद्रपुर, मार्च 9 -- नानकमत्ता, संवाददाता। ग्राम प्रधान का नामांकन खारिज किए जाने के कारणों से जुड़े दस्तावेजों की मांग को लेकर बजिंदर सिंह ने सोमवार को तहसीलदार सितारगंज को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सरोजा निवासी बजिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को नायब तहसीलदार नानकमत्ता की मौजूदगी में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सरोजा स्थित खसरा संख्या 672/1, रकबा 5-3 क भूमि का सर्वे किया था। उन्होंने उस सर्वे की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक प्रतिलिपि नहीं दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सर्वे की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह उपतहसील नानकमत्ता में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। बजिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में हुए ग्राम प्रधान चुनाव में उन्होंने ...