रुडकी, मार्च 13 -- रुड़की, संवाददाता। शहर की चरमराती सफाई और कानून व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को नोटिस सौंपकर अल्टीमेटम दिया कि यदि 3 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...