फरीदाबाद, जुलाई 23 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सभी पात्र युवाओं का मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों को अगले तीन दिनों के भीतर अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी पात्र युवा पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह निर्देश गुरुवार को आयोजित जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक में दिए गए। बैठक में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने अब तक हुए पंजीकरण अभियान की प्रगति, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- माई भारत पोर्टल' पंजीकरण अभियान को लेकर तैयारी तेज एडीसी ने कहा कि मेरा युवा भारत केवल पंजीकरण पोर्टल नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्...