तीन दिन में मीट दुकानदारों ने लाइसेंस न बनवाया तो दुकानें होगी सील
सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम ने शहर में बिना लाइसेंस संचालित मीट दुकानों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जोगियान पुल क्षेत्र में कार्रवाई की। निगम टीम ने बिना लाइसेंस मीट का व्यापार करने, अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वाले तीन दुकानदारों पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर दुकानों को सील करने की चेतावनी दी गई है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने प्रवर्तन दल के साथ शहर में मीट दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल जोगियान क्षेत्र में तीन दुकानदार बिना लाइसेंस व्यापार करते मिले। जांच में दुकानों के बाहर अतिक्रमण और आसपास गंदगी पाए जाने पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की। पशु चिकित्सा कल्याण अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.