रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। मनरेगा योजना के सुचारू क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आम सूचना जारी की है।

हड़ताल का कारण ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशों के आलोक में जारी सूचना में हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मियों से तीन दिनों के भीतर कार्य पर लौटने को कहा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार मनरेगा अधिनियम, 2005 के तहत कार्यरत कुछ संविदा आधारित क्षेत्रीय कर्मी मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके कारण जिले में मनरेगा योजनाओं के संचालन तथा ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रशासन ने कहा कि मनरेगा एक मांग आधारित योजना है, जिसके तहत रोजगार मांगने वाले ग्रामीणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर का...