मेरठ, मई 25 -- बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे व्यापार को लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बिजली अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को बिजली की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि बार-बार कटौती से व्यापार ठप हो रहा है। जेनरेटर, इनवर्टर का खर्च बढ़ गया है। व्यापारियों का धैर्य जवाब दे चुका है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर व्यापारी अधिकारियों का घेराव करते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। एमडी ने व्यापारी नेता को दो से तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिया। ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा मेरठ में बिजली संकट का मामलाब्रह्मपुरी इलाके में सुनारो वाली धर्मशाला क्षेत्र में बिजली संकट का मामला ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- तीन दिन में बिजली आपूर्ति नहीं सुध...