इटावा औरैया, मार्च 20 -- जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक तीन दिनों में सभी ग्राम पंचायत में पांच पांच आयुष्मान कार्ड बनाएं। यह कार्य 21 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। 23 मार्च को जिलाधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी पंचायत सहायकों से कहा है कि वे इस काम को तेजी से करें और किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...