मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- मुरादाबाद में बारिश के चलते धान की फसल का भारी नुकसान देखने में आया है। वहीं तहसीलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 50 से ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं फसलों में व्यापक स्तर पर नुकसान देखने में आया है। जिले में मुरादाबाद सदर तहसील सबसे ज्यादा प्रभावित है यहां लगभग 34 भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है हालांकि जनहानि नहीं है। सबसे ज्यादा समस्या उन किसानों को है जिनकी फसल बारिश और चक्रवात के चलते गिर गई है उस फसल में उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने 2 अक्टूबर से पहले फसलों की क्षति की रिपोर्ट सभी तहसीलों से तलब की है। यह भी पढ़ें- बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू, जल्द मिलेगा मुआवजा जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों का जो भी नुकसान फसलों का हुआ उसका मुआवजा मिलेगा। एडीएम फाइनेंस ममता मालवी...