मधुबनी, जून 11 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर अनुमंडल में महज तीन दिनों के भीतर पुलिस अभिरक्षा से बंदियों के फरार होने की दो घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला भैरवस्थान थाना का है, जहां मंगलवार को शराब कारोबार के आरोपी रामबहादुर सिंह उर्फ छेदी मास्टर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। मामले में एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है। लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र रामबहादुर सिंह उर्फ छेदी मास्टर के फरार होने के मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। रिपोर्ट में ड्यूटी पर तैनात एएसआई संजय कुमार राय, बीसैप के सिपाही मनीष कुमार तथा चौकीदार खुरखुर यादव की जिम्मेदारी तय...