गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में सोमवार को जनगणना-2027 से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनीत कुमार सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जनगणना ड्यूटी से संबंधित कार्मिकों का विवरण तीन दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी ड्यूटी लगाने के कार्य में तेजी लाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के उपनिदेशक एवं गोरखपुर मंडल के प्रभारी गौरव कुमार पांडेय, सहायक निदेशक एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने जनगणना से संबंधित जानकारी दिए। बताया कि आगामी जनगणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.