कानपुर, मई 27 -- सरसौल। नर्वल तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे तीन प्रगणकों ने केवल तीन दिन में पहले चरण का कार्य पूरा कर मिसाल पेश की। बेहतर कार्य करने पर एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने तीनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नर्वल तहसील अंतर्गत ब्लॉक संख्या 512 की सीमा देवी, 516 की कनकलता पांडे और 513 की बबली देवी ने क्रमशः 178, 119 और 181 मकानों की गणना का कार्य मात्र तीन दिन में पूरा कर लिया। एसडीएम ने कहा कि, यह अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणा का विषय है। कई प्रगणक कार्य में आने वाली समस्याओं को लेकर शिकायत करते रहते हैं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समय से कार्य पूरा कर यह साबित किया है कि कठिनाई कोई बाधा नहीं, बस काम की शुरुआत करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- दो दिनों में जनगणना करने वाले प्रगणकों को कि...