अयोध्या, फरवरी 17 -- मवई, संवाददाता। मवई चौराहा स्थित किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का थाना मवई पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट व्यापारियों ने दुल्लापुर पंचायत भवन प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस टीम का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बताया गया कि बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित रामफेर चौरसिया की किराना दुकान में बीते दिनों चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी, एक वाहन तथा चोरी का सामान बरामद किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी आशीष निगम, थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल समेत पुलिस टीम को फूल-मालाएं पहनाकर डायरी व कलम...