तीन दिन में करें हरे चारे की बुवाई : डीएम
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंशों से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोआश्रय स्थलों के लिए अभी तक हरा चारा नहीं बोया गया है, वहां संबंधित बीडीओ तीन दिन के अंदर जुताई-बुआई कर फोटो ग्रुप में भेजें। सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले सहभागियों की जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन गोआश्रय स्थलों पर फॉगर काम नही कर रहा है, उसे अविलंब दुरुस्त कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों को श्रेणीवार नर, मादा, बीमार, अशक्त एवं बछड़ों को अलग-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.