तीन दिन में एक करोड़ से अधिक के बीज खरीद ले गए किसानन
रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- पंतनगर संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में विश्वविद्यालय के बीजों की खरीद को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। मेले के तीसरे दिन सोमवार दोपहर तक विभिन्न रबी फसलों के करीब एक करोड़ 10 हजार रुपये के बीजों की बिक्री हो चुकी थी। विश्वविद्यालय के अनुसार किसानों ने फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म और एटिक के स्टॉल से विभिन्न रबी फसलों के बीज खरीदे। मेले के पहले से तीसरे दिन दोपहर तक इन स्टॉल से बीजों की बिक्री का आंकड़ा एक करोड़ रुपये पार कर गया। इसके अलावा औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र और कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के स्टॉल से करीब 29 हजार रुपये के बीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.