रिषिकेष, दिसम्बर 12 -- श्यामपुर-खैरीखुर्द ग्राम पंचायत की सीमा पर स्वेला नाले पर पुलिया निर्माण के विरोध को शांत कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बैठक आयोजित की। इस दौरान निर्माण का विरोध करने वाले श्यामपुर के ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने प्रधान विजय लक्ष्मी पंवार की मौजूदगी में एसडीएम के समक्ष आपत्तियां रखीं, जिस पर एसडीएम ने तीन दिन के भीतर आपत्तियों का निस्तारण करने की बात कही। शुक्रवार को श्यामपुर ग्राम पंचायत भवन में पुलिस निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति सुनने के लिए एसडीएम योगेश मेहरा पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण के बाद आवाजाही बढ़ने से सड़क दुर्घटना और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने बरसात में पुलिया की वजह से जलभराव की आशंका भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.