लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी महिलाएं अपने सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में पूरे प्रदेश में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार की इस सौगात से त्योहार पर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने देखा और सुना। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने डीएम अंजनी कुमार सिंह व सीडीओ अभिषेक कुमार के...