प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। बंगाल की खाड़ी में बने हवा के निम्न दबाव के तीन दिन से हो रही लगातार बारिश की रफ्तार रविवार को धीमी पड़ गई। सुबह धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। जगह जगह जल भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी आवागमन में सहूलियत हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक जून से लेकर 26 सितंबर तक लगभग 972 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे ज्यादा बारिश बुंदेलखंड के कुछ जिलों में हुई है। पिछले दो दिनों में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर के अलावा यमुनापार क्षेत्र में भीषण बारिश हुई। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से संगम और यमुना में बढ़ने लगा जलस्तर, बाढ़ की आशंका के साथ प्रयागराज में अलर्ट जारी बारिश के चलते गेहूं समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बारिश का पानी...