गुमला, मई 27 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट बस स्टैंड,बाजार टांड़,सुभाष चौक और सरस्वती शिशु मंदिर रोड क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए जिला परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की लागत से बनाई गई जलमीनार योजना महज तीन दिन चलने के बाद बंद पड़ गई। योजना ठप होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जलमीनार की शुरुआतजानकारी के अनुसार बाजार टांड़ पालकोट में जलमीनार का निर्माण कर ऋषिमुख पर्वत की तराई स्थित घोड़लता गुफा के प्राकृतिक जलस्रोत से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाने की व्यवस्था की गई थी। शुरुआत के तीन दिन क्षेत्र में जलापूर्ति होने से लोगों में खुशी थी और उन्हें वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी।

स्थानीय लोगों की परेशानीस्थानीय लोगों का कहना है कि पालकोट बाज...