संभल, फरवरी 2 -- गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में महिला कोटेदार की गोली मारकर की गई हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के संबंध में पुलिस ने 12 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभिन्न स्थानों पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...