हापुड़, फरवरी 14 -- पुराने नेशनल हाईवे स्थित काली नदी में मिले मगरमच्छ को वन विभाग की रेस्क्यू टीम तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ टीम के सामने होने के बाद उसको रेस्क्यू नहीं किया गया। गुरुवार को काली नदी में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। दो गायों पर हमला कर दिया, इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गायों को बचाया और मगरमच्छ नदी में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी, सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और जाल बिछाकर उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी मगरमच्छ को पकड़ने में लापहरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ धूप निकलने पर बाहर आ जाता है। अगर जल्द ही मगरमच्छ नहीं प...