अमरोहा, मई 19 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। गंगा नदी में डूबे किशोर का शव तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया। शव घटनास्थल से करीब एक किमी दूर पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को क्षेत्र के गांव देवीपुरा उर्फ मोहसनपुर निवासी मोनू पुत्र नरेश अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने सीपिया घाट गया था। इसी दौरान नदी पार से तरबूज लाने की कोशिश में वह गंगा पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर मझधार में लापता हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस, गोताखोर व ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही थी। सोमवार को तीसरे दिन सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। जिसके बाद टीम को घटनास्थल से करीब एक किमी दूर गंगा किनारे पानी में उतराता हुआ एक शव दिखाई...