तीन दिन बाद निकली धूप, बीती रात सीजन की सबसे ठंडी
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- तीन दिन से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को कमजोर पड़ गया। शहर के कुछ ही क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से मौसम की रौनक बदल गई। अवकाश का दिन होने के कारण बाजार और पार्कों में लोग नजर आए। लगातार बारिश के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था। यह न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम था। रविवार का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- तीन दिन बारिश के बाद धीमी पड़ी रफ्तार, मौसम बदला यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पिछले 24 घंटे में 17.1 मिमी बारिश र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.