रामपुर, मार्च 17 -- टांडा। सैदनगर में टेलर की मौत मामले में सोमवार को पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी अपुल का कहना है कि उसका भाई कलुवा सिलाई का काम करता था। सैदनगर में उसने किराए पर दुकान ले रखी थी। 13 मार्च की रात आठ बजे भावी सोनी ने अपने पति कलुवा को कॉल की थी। जिस पर कलुवा ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह अभी दुकान पर है। कुछ देर में आ रहा है। काफी देर हो जाने भी वह घर नहीं पहुंचा तो रात में भाभी सोनी ने दोबारा कॉल की तो कलुवा के स्थान पर सैदनगर पुलिस ने फोन रिसिव किया। कुछ देर बाद पता चला कि कलुवा की मौत हो गई है। उसका शव सैदनगर लालपुर मार्ग पर घास में पड़ा है। यह सुनकर सोनी की चीख निकल गई। पुलिस ने शव परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक ...