आजमगढ़, अगस्त 7 -- शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के कल्होरा धाम से तीन दिन पूर्व लापता हुआ किशोर गुजरात के बड़ोदरा में सीआरपीएफ जवानों को मिला है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गुरुवार को गुजरात के लिए रवाना हो गए। अहरौला थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी 13 वर्षीय रवि कुमार पुत्र सोमनाथ यादव सोमवार को घर से कल्होरा धाम गुब्बारा बेचने गया था। देर शाम तक लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया। काफी प्रयास के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने अहरौला थाने में पुत्र के लापता होने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 13 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद दो दिन बाद वह गुजरात के बड़ोदरा में सीआरपीएफ जवानों को मिला। सीआरपीएफ जवानों ने किशोर को चाइल्ड वेलफेयर क...