भागलपुर, दिसम्बर 10 -- प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सेविका एवं सहायिका धरना प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जाएंगी। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र 10 से 12 दिसंबर तक बंद रहेगा। उक्त जानकारी बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, प्रखंड सुल्तानगंज की अध्यक्ष उषा कुमारी ने दी। अध्यक्ष ने बताया कि इस आशय की सूचना बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुल्तानगंज को लिखित दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...