शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- बंडा। कस्बा बंडा में प्रेम प्रसंग का मामला थाने तक पहुंच गया, जहां युवती कार्रवाई के बजाय प्रेमी से निकाह कराने की मांग पर अड़ी रही। तीन दिन तक प्रेमी के घर के बाहर बैठने के बाद युवती ने पुलिस से गुहार लगाई। बताया गया कि युवती और मोहल्ले के ही युवक के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। इस बीच युवती की शादी पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में कर दी गई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। कुछ समय बाद युवती मायके लौट आई और प्रेमी से मिलना-जुलना भी जारी रहा। आरोप है कि इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मामले में कई दिनों तक पंचायत चली, इसी दौरान युवक घर छोड़कर चला गया। मंगलवार को युवती उसके घर पहुंचकर शादी की जिद पर बैठ गई, लेकिन परिवार ने उसे बाहर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.