लखीमपुरखीरी, जून 19 -- ई-पंजीयन मॉड्यूल को लेकर अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के विरोध से जिले के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों में दो दिनों तक कामधाम प्रभावित रहा। कहीं दो रजिस्ट्री हुई तो कहीं एक एआईजी स्टाम्प और अधिवक्ताओं की बैठक के बाद बनी सहमति पर अधिवक्ताओं ने कामधाम शुरू किया। इससे रजिस्ट्री दफ्तरों में गुरुवार को रजिस्ट्री शुरू हुईं। गुरुवार को पहले के दिनों की तरह बिलेख पंजीकरण किया गया। ई-पंजीयन मॉड्यूल लागू किए जाने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों व स्टाम्प विक्रेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार की यह नीति उनके रोजगार और कार्यक्षेत्र को सीमित करने वाली है। इससे विलेखों में हेराफेरी और तकनीकी त्रुटियों से विवाद बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिए गए। वहीं एक दिन ...