मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। थाना नौहझील अंतर्गत गांव फिरोजपुर अडडा के समीप यमुना नदी में शनिवार सुबह युवती का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। उसकी शिनाख्त तीन दिन पूर्व अचानक गायब हुई कस्बा निवासी युवती के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। कस्बा नौहझील निवासी महिला लक्ष्मी (28) तीन दिन पहले अचानक गायब हो गयी थी। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता न चल सका। परिजन उसकी तलाश करते रहे। तभी शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव अड्डा फिरोजपुर के समीप यमुना में एक महिला का शव उतराता लोगों को दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसकी शिनाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.