दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में एलपीजी की उपलब्धता, बुकिंग व आपूर्ति आदि से संबंधित विषयों पर सभी गैस एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन दिन पूर्व बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सके। डीएम ने कालाबाजारी, ओवरप्राइसिंग एवं गैस के अवैध उपयोग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी गैस एजेंसियों को अनिवार्य...